ब्रांज मेडलिस्ट परशोत्तम सम्मानित

By: Jan 23rd, 2020 12:22 am

मंडी  – प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन की ओर से डेली डोज कैफे मंडी में परशोत्तम सिंह के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा द्वारा शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देविंद्र आजाद भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि वर्ल्ड वोविनाम फेडरेशन द्वारा छठी वर्ल्ड वोविनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता कंबोडिया देश में 16 से 22 दिसंबर को आयोजित की गई थी। प्रदेश वोविनाम एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश वोविनाम मार्शल आर्ट के खिलाड़ी परशोत्तम सिंह, जो कि बैजनाथ जिला कांगड़ा के निवासी हैं, ने  54 किलोग्राम भार वर्ग में फुल कांटेक्ट फाइट स्पर्धा में देश की टीम में भाग लिया और भारत के लिए ब्रांज मैडल जीत कर अपने देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App