भाजपा की खुशी का ठिकाना नहीं

अमृतसर  – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का नाम घोषित किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। नड्डा के राष्ट्रिय अध्यक्ष घोषित होने के बाद अमृतसर के भाजपा मुख्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने लडडू बांट कर ख़ुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन का मुंह मीठा करवा कर अपनी ख़ुशी सबके साथ बांटी। सुरेश महाजन ने जेपी नड्डा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नड्डा के नेतृत्व में पार्टी नई बुलंदियों को छुएगी। जेपी नड्डा से पहले मौजूदा केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह जो कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। भाजपा का नेतृत्व कर उसे देश में शिखर पर पहुंचाया और भाजपा को केंद्र में सत्ता-आसीन होने में अहम भूमिका निभाई। अमित शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की कमान संभाली और पार्टी अध्यक्ष बन कर लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में भाजपा ने नई बुलंदियां हासिल की। अब अमित शाह केन्द्रीय ग्रह मंत्री की अहम जिम्मेवारी संभाल रहे हैं, तो उनके स्थान पर जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। महाजन ने कहाकि जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और फिलहाल भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रिय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए। उन्होंने पार्टी के प्रति अपना दायित्व बखूबी निभाया है। पार्टी के प्रति नड्डा की लग्न व निष्ठा को देखते हुए अब पार्टी द्वारा जेपी नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश, जिला महामंत्री डा. राम , राजेश, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन, पवन, राजीव, जोगिंदर, तरुण, हजुरी, सतपाल, अश्वनी, लल्ली, पवन, सिकंदर, वरिंदर , रमन, संदीप, मन्नू, अर्जुन, प्रदीप, सावन, सौरभ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।