मंडी में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन के गूंजे नारे

By: Jan 17th, 2020 12:22 am

मंडी – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को मंडी में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में रैली निकाली। इस रैली में मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा की प्रधान सुमन ठाकुर, मंडी नगर मोर्चा की अध्यक्ष अंजना, उमा सूद, हेमलता शर्मा व नर्वदा आदि भी मौजूद रही। रैली को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा यह कानून देश के हित में लाया गया है, जिसे विपक्षी दल अपनी ओच्छी राजनीति अपनाकर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए है। यह कानून पाकिस्तान, अफ गानिस्तान ओर बांग्लादेश से धार्मिक प्रताड़ना की वजह से आए लोगों को सुरक्षा देने के लिए है। यह कानून उनके लिए है, जो सालों से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर भ्रम फैलाने वालों ने दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के कई शहरों को आराजकता और डर के माहौल में धकेलने की नापाक कोशिश कर रहे हैं तथा कई साजिशें रच रहे हैं, जो कि देश हित में नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App