मायानगरी में सजी हिमाचली धाम

By: Jan 22nd, 2020 12:03 am

मुंबई में कांगड़ा लोक कला मंच के कलाकारों ने बांधा समां

कांगड़ा – भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई  में बसे हजारों हिमाचलियों ने भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर हिमाचली धाम का लुत्फ उठाया। इस दावत के दौरान पहाड़ी धुनें भी खूब गूंजी। मुंबई में गणपति सेठ लाडल प्रदर्शनी में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में कांगड़ा लोक कला मंच के कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का आयोजन जय ज्वाला मां हिमाचल संघ द्वारा किया गया। इस बार लगभग दो दर्जन कलाकारों ने वहां प्रस्तुतियां दीं। गायन में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार विक्रांत भंदराल, सोनम चौधरी, रजत, हिमानी, खुशबू व मिलन ने मन मोह लिया। नृत्य में कोमल, शशांक, आंचल, शेफाली, विक्रांत, लक्की, जायशा, सिमरन व नीना अमित आदि ने प्रतिभा दिखाई। इसके साथ ही हिमाचल के स्कॉच बैंड के कलाकारों ने खूब समां बांधा। इसके अलावा प्रदर्शनी लगाकर प्रदेश की संस्कृति को दर्शाया गया, जिसमें पहाड़ी टोपी, शॅल, पहाड़ी पकवान, कांगड़ी धाम, मक्की की रोटी, सरसों का साग आदि भी शामिल रहे। तीन दिन में करीब 30-40 हजार लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। ग्रुप की अध्यक्ष शिवानी नेगी ने संघ के अध्यक्ष  राजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पवन कटोच, किशन शर्मा, राजकुमार, मुकेश मन्हास, ज्ञानचंद कौंडल, करतार कलाकारों का धन्यवाद किया। शिवानी नेगी ने बताया कि इससे पहले भी दो जनवरी को इंटरनेशनल फेस्टिवल विंटर कार्निवाल के दौरान दिल्ली व मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App