मुंबई में चमकी सीमा परमार

By: Jan 21st, 2020 12:06 am

नाहन – 20 जनवरी- हिमाचल की धाविका सीमा परमार ने फिट है हिट है मुहिम के तहत दौड़ के सफर को जारी रखते हुए अब मुंबई की टाटा मैराथन दौड़ को भी फतेह किया है। जिला सिरमौर के नाहन की बेटी ने 45 बसंत पार कर भी दौड़ के प्रति जुनून को कम नहीं किया है। वहीं अब रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से आरंभ हुई 42.2 किलोमीटर दौड़ को निर्धारित समय में पूरा कर फिनिशर मेडल तथा इंस्पिरेशनल मेडल हासिल कर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। धाविका सीमा परमार ने बताया कि टाटा मुंबई मैराथन 2020 में 55 हजार से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावकों ने हिस्सा लिया। वहीं यह मैराथन के एशिया की सबसे बड़ी मैराथन थी, जिसे साढ़े छह घंटे के निर्धारित समय में पूरा करना था। नाहन की बेटी ने 45 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी पूरे जोश से मैराथन में उतरते हुए इस मैराथन को छह घंटे 15 मिनट में पूरा किया। गौर हो कि सीमा परमार ने इससे पूर्व भी अब तक दर्जनों दौड़ों को दौड़कर देश-प्रदेश में फिटनेस का संदेश दिया है। अभी हाल ही में चंडीगढ़ में 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में हिमाचली बेटी ने 45 से 49 वर्ष के आयु वर्ग में यह मैराथन दो घंटे 26 मिनट में दौड़कर दूसरा स्थान सैकड़ों धावकों के बीच पूरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App