मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

By: Jan 25th, 2020 12:48 pm
File Photo

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने ट्विटर पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “ हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की बहुत-बहुत बधाई। अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैसर्गिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह राज्य विकास के नित नए मानदंड स्थापित करे और देश की समृद्धि में अपना बहुमूल्य योगदान यूं ही देता रहे।”उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी 1971 को केंद्र शासित प्रदेश से भारत का 18वां पूर्ण राज्य बना था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App