राजीव बिंदल होंगे हिमाचल भाजपा के बिग बॉस,हाइकमान के इशारे पर जयराम ठाकुर ने की यस

By: Jan 14th, 2020 5:26 pm

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल हिमाचल भाजपा के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने अचानक डा. बिंदल का नाम आगे बढ़ाकर सहमति बनाने को कहा है। हाईकमान से मिले इस संदेश पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से अपनी मोहर लगा दी है। सूचना के अनुसार यह सारा घटनाक्रम मकर सक्रांति की पूर्व संध्या का है। इसके चलते लोहड़ी पूजा के बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में अध्यक्ष पद को लेकर देर शाम तक खिचड़ी पकती रही। सीएम के आवास पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सहित सीएम के कई नजदीकी नेता मौजूद रहे। अब 18 जनवरी को डा. राजीव बिंदल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होना लगभग तय है। केंद्रीय हाईकमान ने हिमाचल भाजपा के चुनाव के लिए 17 जनवरी की तारीख नामांकन के लिए तय कर दी है। इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शिमला आ रहे हैं। बहरहाल भाजपा संगठन का मसला निपटने के बाद जयराम सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल के लिए सरगर्मियां भी तेज हो जाएंगी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App