रिकांगपिओ में भाजपा की रैली

By: Jan 1st, 2020 12:20 am

रिकांगपिओ-सीएए और एनआरसी के समर्थन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किन्नौर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में जोरदार रैली निकाली। रैली रामलीला मैदान रिकांगपिओ से शुरू हो कर मुख्य बाजार होते हुए बचत भवन पहुंची। बचत भवन में जागरूकता संगोष्ठी  का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीव हारा, महामंत्री यशवंत नेगी, राज पाल नेगी , भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील मेहता, सचिव सुनील नेगी,  कल्पा मंडल अध्यक्ष परविंद नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष नेगी, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सुनीता नेगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष देव ऋषि सहित कई पार्टी पदाधिकारियों व पंचायती राज संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बचत भवन में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी सहित भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने कहा कि एनआरसी व सीएए को लेकर कुछ विरोधी पार्टियां देश में भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगे हुए हैं, जबकि यह कानून देश हित में है। कुछ ताकतें मुसलमानों से नागरिकता छीने जाने को लेकर भ्रम पैदा कर रही हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। इस देश में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित है। उनसे किसी प्रकार की नागरिकता नहीं छीनी जा रही है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App