रिब्बा में बर्फीले तूफान से तबाही…घर-गोशालाएं दफन

By: Jan 21st, 2020 12:16 am

रिकांगपिओ –किन्नौर जिला के रिब्बा कंडे में शनिवार को पहाड़ों से ग्लेशियर गिरने से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सोमवार को राजस्व विभाग के टीम ने घटना स्थल का दौरा कर नुकसानी का जायजा लिया। नायब तहसीलदार मूरंग राजेश ने बताया कि ग्लेशियर आने व बर्फीले तूफान से रिब्बा कंडे में 15 गौशाला 15 दोगरी, 5 मौसम रिहायशी मकान सहित करीब 2507 सेब के पेड़ व सिंचाई कुलो को नुकसान हुआ है। नुकसानी का अनुमानित लागत 60 लाख का नुकसान बताया गया। बताया जाता है कि रिब्बा कंडे में बीते कई वर्षों से ग्लेशियर गिरने से ग्रामीणों को हर वर्ष काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान रिब्बा प्रधान प्रेम प्रकाश नेगी ने बताया की सर्दियों में कुर्पो नामक स्थान पर ग्लेशियर व बर्फीले तूफान से स्थानीय लोगों के सेब के बगीचे सहित दोगरियों को बारी नुकसान हो रहा है। इसी तरह गर्मियों में भी इसी नाले के बाढ़ आने से बारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षो से पीडब्ल्यूडी विभाग व वन विभाग को रिब्बा कंडे व रालङ्ग खड़ जिसमे सर्दियों में ग्लेशियर और गर्मियों में बाढ़ आता है इस स्थान पर चेक डेम्ब व सुरक्षा की मांग करते रहे है लेकिन अब तक इस स्थान पर दोनों विभाग की तरफ से मौके पर पुख्ता काम नही हुआ है। नतीजन हर वर्ष रिब्बा के ग्रामीणों को ग्लेशियर व बाढ़ से लाखो का नुकसान हो रहा है। श्री नेगी ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि समय रहे इस स्थान पर पुख्ता कदम उठाया जाए ताकि सर्दियों में ग्लेशियर व गर्मियों में बाढ़ से क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App