रुपए में चार महीने की सबसे बड़ी तेजी

By: Jan 10th, 2020 12:06 am

मुंबई – घरेलू शेयर बाजारों में रही जबरदस्त तेजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 49 पैसे की मजबूती के साथ 71.21 रुपए प्रति डालर पर पहुंच गया। यह पिछले वर्ष 18 सितंबर के बाद रुपए में सबसे बड़ी एकदिनी तेजी है। साथ ही यह 23 दिसंबर 2019 के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर भी है। भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे दिन मजबूत हुई है। बुधवार को यह 12 पैसे की मजबूती के साथ 71.70 रुपए प्रति डालर पर बंद हुई थी। तीन दिन यह 54 पैसे मजबूत हो चुकी है। रुपए में गुरुवार को आरंभ से ही तेजी रही। यह 26 पैस की बढ़त में 71.44 रुपए प्रति डालर पर खुला। एक समय यह 71.18 रुपए प्रति डालर तक पहुंच गया था। अंत में बुधवार की तुलना में 49 पैसे ऊपर 71.21 रुपए प्रति डालर पर बंद हुआ। इसका दिवस का निचला स्तर 71.52 रुपए प्रति डालर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App