रोहडू में पुलिस के खिलाफ नारे

By: Jan 23rd, 2020 12:22 am

युवा कांग्रेस ने किया चक्का जाम, 53 दिन बीत जाने के बाद भी खाकी के हाथ खाली, न्याय नहीं मिला तो जारी रहेगा आंदोलन,शुभम का नहीं चल रहा पता

रोहडू – रोहड़ू में बुधवार को ठियोग के  देहा के जंगलों में गायब हुए रोहड़ू के कटलाह ग्राम पंचायत के रहने वाले शुभम को लेकर युवा कांग्रेस ने बाजार के शिकडी पुल पर 20 मिनट चक्का जाम किया। इससे पहले युवा कांग्रेस ने परिधि ग्रह से लेकर रोहड़ू चौक तक रैली निकाली। चौक पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर व प्रदेश प्रवक्त विजय चौहान ने संबोधित करते हुए बताया कि शुभम को देहा के जंगलों में गायब हुए 53 दिन बीत चुके है। जबकि अभी तक पुलिस खामोश बैठी है। पुलिस से शुभम को लेकर सीबीआई की जांच करने मांग भी बार बार की जा रही है लेकिन अब तक कोई भी नतीजा सामने नही आ रहा है। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना पनप रही है। वहीं पुल पर चका जाम करते हुए युवा कांग्रेस ने एसपी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक धका-मुक्की का मंजर भी देखने को मिला। वहीं डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की। मामले को शांत करने के लिए एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा को पुल पर आना पड़ा। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष रविंदर ठाकुर की अध्यक्षता में एसडीएम रोहड़ू को  ज्ञापन भी सौपा। वहीं कटलाह ग्राम पंचायत के उप प्रधान अंकुश लकटा ने बताया कि शुभम जिस समय लापता चल रहा है उससे पहले वह एक लड़के के साथ आखिरी बार देखा गया था। इस मामले को लेकर वे और शुभम का परिवार डीसी व एसपी शिमला से भी मिल चुके है। लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। वहीं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवा कांग्रेस ने बताया कि प्रदेश सरकार सो चुकी है। कानून व्यवस्था की धज्जीया उड़ रही है। पुलिस प्रशासन सो रहा है। प्रदेश की जनता असुरक्षित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App