लोग ऐसे रखें अपने आपको स्वस्थ

By: Jan 21st, 2020 12:20 am

ऊना –प्रदेश स्तर में स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान 2019 को लेकर दक्षा संस्था द्वारा हरोली विकास खंड में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें संस्था की प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दरोच ने विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह संस्था के उद्देश्यों और कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया। वहीं, किस तरह से पंचायतों में जाकर लोगों को उनके स्वास्थ्य व स्वछता को लेकर जागरूक करना है इस बारे जानकारी दी। उसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका संतोष बन्याल द्वारा स्वच्छता संबंधी विषयों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उसके साथ ही किशोरियों व किशारों में होने वाले शारीरिक बदलाव के दौरान होने वाली शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी व उनको उस शिक्षा को बच्चों से साझा करने की भी अपील की, ताकि वो उस बदलाव में मानसिक परेशानी में न आए। साथ ही उन्होंने  रोजमर्रा की जिंदगी में स्वच्छता अपनाने का भी आह्वान किया। उसके उपरांत खंड चिकित्सा कार्यालय से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुरेंद्र द्वारा उपस्थित भारती कार्यकर्ताओं को स्वछता संबंधी विषय पर विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्त्व है। अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाना बहुत आवश्यक है। पानी को हमेशा उबाल कर पीजिए, ताकि आंतरिक रोगों से बचा जाए। साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन भी शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। साथ ही उन्होंने बढ़ते नशे और उसके कुप्रभाव के बारे जानकारी दी और उससे बचने के बारे में भी जानकारी दी। सुनीता दरोच ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को प्रदेश स्तर पर चलाए स्वच्छता व स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा बनने की बधाई दी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App