व्यापार मंडल चंबा ने सौंपी जिम्मेदारियां

By: Jan 13th, 2020 12:20 am

चंबा – जिला व्यापार मंडल चंबा के नवनिर्वाचित प्रधान वीरेंद्र महाजन ने रविवार को कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवगठित कार्यकारिणी में दलीप चौणा, नरेश महाजन व नरेंद्र ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेंद्र शर्मा, कृष्ण महाजन, अशोक अग्रवाल, करतार सिंह जयसवाल, सतनाम सिंह ग्रोवर व विकास महाजन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सुरेश कपूर, अशोक महाजन, कविंद्र महाजन, रोहित महाजन सचिव, जितेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, अश्वनी महाजन, गुंजन मैहरा, कपिल महाजन, संजीव पुरी व लोकेश शर्मा प्रचार सचिव, धीरज बडयाल व केतन वैद को प्रेस सचिव, महाराज कृष्ण बडयाल मुख्य सलाहकार, प्रवीन महाजन और हरमीत सिंह भटयानी को सलाहकार का दायित्व सौंपा गया है। विजय वैद, करतार ठाकुर, सुरिंद्र प्लाह, सतीश महाजन, हितेंद्र कुकरेजा, अविनाश महेंद्र, कुलदीप ढल्ल, बिटू हांडा, युगल शर्मा, अशोक आनंद, रज्जाक मोहम्मद, सुर्दशन, योगेश, हरविंद्र सिंह, धीरज महाजन, संजय नागपाल, सुरिंद्र महाजन, अमित महाजन, मनोज मैहरा, जनक राज, राजिंद्र मैहरा, जोगिंद्र शर्मा, अभिनंदन वशिष्ठ, ननिश महाजन, अरुण, पुरुषोत्तम धीमान, राजेश महाजन, रिंकू महाजन, संजय महाजन, बलजीत तलवार, पंकज महाजन, जगदीप कुकरेजा और अमीन मलिक को कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया है। पं गौरी शंकर शर्मा, संसार चंद महाजन, देवदत्त महाजन, दिनेश महाजन, हरदीप सिंह भटयानी, संजीव महाजन, अनूप महाजन, अशोक ग्रोवर, उमेश वैद व एससी नैयर विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। विशाल गुप्ता, प्रशांत महाजन, रितेश महाजन, मनोज महाजन, मानव महाजन व रक्षित महाजन को स्वागत कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। जिला व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि महासचिव पद के लिए स्वप्न महाजन को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया था। उन्होंने बताया कि जल्द ही नवगठित कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी। और व्यापारी हित की मांगों पर चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App