सन शाईन स्कूल में पंजाबी-पहाड़ी तड़का

By: Jan 29th, 2020 12:20 am

सालाना जलसे में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से बांधा समां, होनहारों को बांटे पुरस्कार

मंडी –सन शाईन पब्लिक स्कूल हरलोट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश आयुर्वेदा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक विजय कुमार शर्मा ने शिरकत की। इसके उपरांत स्कूल प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान बच्चों ने पंजाबी भांगड़ा, हिमाचल नाटी, हरियाणवी फोक, क्लासिकल डांस प्रस्तुत कर खूब धमाल मचाया।  कार्यक्रम में हिमाचल नेटबाल एसोसिएशन के महासचिव अशोक आंनद, चीफ सेकेट्ररी सुनील अत्री विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नेटबाल गेम के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर पाठशाला के संचालक विनोद कुमार, पाठशाला की मुख्य उप शिक्षिका सलीता देवी, कार्यक्रम संचालक रीना मेहता, एसएमसी प्रधान टेक चंद ठाकुर, उपप्रधान रूप सिंह ठाकुर, सचिव प्रेम सिंह सकलानी, लुद्दर सिंह सकलानी, नेक राम ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, शिव कुमार वर्मा, प्रसिद्ध गायक जगदीश सनवाल, राजीव सकलानी, इंद्र सिंह परदेसी, वौणा राम, रिखी राम, कश्मीर सिंह पठानिया, परमानंद, ईश्वर दास, अमीं चंद, सतीश कुमार, वीरी सिंह, सेवानिवृत्त बीपीईओ दीवान चंद, प्रेम सिंह चंदेल, गंगा राम, रघुवीर सिंह ठाकुर, हंसराज भारती, दीपक ठाकुर उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App