सांसद और प्रतिष्ठित संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन, सीएम जयराम ने जताया दुख

By: Jan 19th, 2020 12:07 am

शिमला। हरियाणा के करनाल से भाजपा के पूर्व सांसद और प्रतिष्ठित संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। हिंदी दैनिक पंजाब केसरी दिल्ली के संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा 63 वर्ष के थे और काफी लंबे समय से कैंसर से पीडि़त थे। उनके निधन पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के सीएमडी भानु धमीजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी और समस्त ‘दिव्य हिमाचल’ परिवार ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि अश्विनी कुमार चोपड़ा एक प्रतिष्ठित संपादक व समाज सेवक थे और उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App