सीएए के पक्ष में सड़कों पर उतरी भाजपा

गगरेट में कार्यकर्ताओं ने निकाली समर्थन रैली, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

गगरेट – देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर मचे महासंग्राम के बीच लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए भाजपा द्वारा छेड़े गए देश व्यापी अभियान के बीच रविवार को भाजपा मंडल गगरेट भी कूद गया है। रविवार को भाजपा मंडल गगरेट ने गगरेट में एक बैठक आयोजित कर नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रति बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया वहीं गगरेट कस्बे में एक रैली निकाल कर नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन भी किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह लोहारिया ने कहा कि देश का धर्म के आधार पर बंटवारा करवाने वाली कांग्रेस अब नागरिकता संशोधन अधिनियम के की आड़ में देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के पड़ोसी राज्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश में कई हिंदुओं को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और पाकिस्तान में देश के बंटवारे के समय जहां हिंदुओं की आबादी करीब 23 प्रतिशत के करीब थी वह अब कम होकर तीन प्रतिशत के करीब रह गई है। इन देशों के कई अल्पसंख्यक शरणार्थी स मानजनक जीवन जीने के लिए भारत में आ गए हैं और इन लोगों को नागरिकता प्रदान करने के लिए ही नागरिकता संशोधन अधिनियम लाया गया है और जो लोग 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ चुके हैं, उन्हें ही यहां की नागरिकता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यकों के लिए यह सही कदम उठाया है लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आ रहा है। इस अवसर पर भाजपा महामंत्री प्रदीप शर्मा व जिप सदस्य रमेश हीर, विश्वजीत सिंह पटियाल, प्रोमिला ठाकुर, मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, पंकज शर्मा, रोहित लखनपाल, न बरदार पवन ठाकुर, संजीव संधू, अनिल डढवाल, राजेश निक्कू सहित भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।