सीएए पर अध्यक्ष भाजपा  अध्यक्ष करेंगे जागरूक

अमृतसर –भारतीय जनता पार्टी के जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने अमृतसर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों को नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरूक करने को कहा है। पार्टी की ओर से जारी दिशा-निर्देश अनुसार नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विस्तृत जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों को लोगों को नागरिकता कानून के संबंध में जानकारी देने के लिए पैदल रैलियां निकालने एवं लोगों के साथ बैठकें कर जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू सीएए कानून से दशकों पहले से रहने वाले किसी भी समुदाय के लोगों की नागरिकता के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करता। यह कानून भारत के साथ लगते मुस्लिम देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में हिन्दु समुदाय के लिए है जो कि इन देशों से धार्मिक, शारीरिक या मानसिक रूप उत्पीड़न का शिकार होकर भारत में दशकों से शरण लिए हुए है, लेकिन उन्हें भारत की नागरिकता हासिल नहीं हुई है।