सैंथल से जन जागरण अभियान का आगाज

By: Jan 6th, 2020 12:20 am

जोगिंद्रनगर – नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 जन जागरण अभियान का आरंभ जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंथल पडैन से मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को इस अधिनियम की विशेषताओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने इस कानून को राष्ट्र की अखंडता के लिए महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने प्रताडि़त हो रहे लोगों को भारतीय नागरिकता देने के लिए यह कानून लाया है, लेकिन देश में विपक्षी दलों ने इस कानून का दुष्प्रचार किया व देश की अखंडता को छिन्न-भिन्न करने का नकारात्मक प्रयास किया। देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया व दंगे भड़काने का प्रयास किया। सांसद ने जनता से आह्वान किया कि लोग देश विरोधी ताकतों के बहकावे में न आएं व इस कानून का पुरजोर समर्थन करें। सांसद ने घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में पत्रक भी बांटे। इस अवसर पर मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल, महामंत्री अजय सकलानी, सचिव कृष्णा देवी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य शक्ति राणा, राकेश चौधरी, पूर्व प्रधान गीता देवी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App