सोना 100 रुपए चमका

नई दिल्ली – वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी में रही तेजी के दम पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को इनके दाम लगातार तीसरे दिन बढ़ते हुए करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय बाजार में सोना 100 रुपए की मजबूती के साथ 41,120 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 450 रुपए उछलकर 47,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह दोनों का 06 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।  लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर  3.45 डालर की बढ़त में 1,555.30 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमरीकी सोना वायदा भी 4.4 डालर की बढ़त में 1,554.90 डालर प्रति औंस बोला गया।