सोना 100 रुपए सस्ता, चांदी महंगी

By: Jan 29th, 2020 12:07 am

नई दिल्ली – विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 41,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। लगातार चार दिन की तेजी के बाद सोने के भाव टूटे हैं। वहीं, चांदी की चमक लगातार पांचवें दिन बढ़ी। यह 60 रुपए चढ़कर आठ जनवरी के बाद के उच्चतम स्तर 48,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के भाव पांच दिन में 1,350 रुपए बढ़ चुके हैं। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.20 डालर लुढ़ककर 1,578.60 डालर प्रति औंस रह गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App