हरतवास-सेईकोठी में बताई सरकारी स्कीमें

By: Jan 20th, 2020 12:20 am

गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से कलाकारों ने जागरूक किए लोग

चंबा – सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ जुड़े सांस्कृतिक दल प्रिया म्यूजिकल ग्रुप और चंबा रंग  दर्शन के कलाकारों ने गुरूवार को विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत हरतवास व सेईकोठी तथा चंबा विकासखंड के तहत ग्राम पंचायत चकलू और चंडी में लोगों को सरकार की उपलब्धियोंं एवं विभिन्न तरह की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बांटी। कार्यक्रम के दौरान हिम केयर योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,  मुख्यमंत्री कन्यादान योजनाए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री रोशनी योजना पर लोगों को जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही नशे के घातक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कलाकारों ने गीत.संगीत के माध्यम से लोगों का आह्वान किया कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जिससे युवा वर्ग काफी जल्दी प्रभावित होता है। नशे की प्रवृत्ति में फंसे ये लोग जघन्य अपराधों को अंजाम देने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। इसके समूल नाश के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अति आवश्यक है। इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रधान जगदीश, आरसी पालए भाग देई,  उप प्रधान भारत भूषण, रविंद्र सिंह वार्ड सदस्य बीना कुमारी, पुष्पा देवी, हंसराज, प्रधान स्वयं सेवा सहायता समूह , सचिव बीना  सहित महिला मंडल, युवक मंडल के प्रतिनिति के अलावा कईर् गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App