हिमाचल के अनेक स्थानों पर कल से बारिश-बर्फवारी……

By: Jan 15th, 2020 7:06 pm

राज्य में 18 जनवरी तक मौसम खराब

19 जनवरी को शुष्क रहेगा मौसम

20 जनवरी से फिर होगी बारिश-बर्फवारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम आज फिर से तेवर दिखा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में गुरूवार को बारिश-बर्फवारी होने की सभावना जताई है। राज्य के ऊचंाई वाले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर इस दौरान भारी बर्फवारी होने की भी उम्मीदें लगाई जा रही है। राज्य में 18 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 19 जनवरी को समूचे राज्य में धूप खिली रहेगी। जबकि राज्य में 20 जनवरी से फिर बारिश-बर्फवारी होगी। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में फिर से उछाल रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि राज्य में दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। मगर दिन के समय खिली धूप से तापमान में बढोतरी आई है। अधिकतम तापमान में एक से पाचं डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। भुंतर व कांगडा के तापमान में सबसे ज्यादा पाचं डिग्री तक की बढोतरी आई है। शिमला, डलहौजी व धर्मशाला के तापमान में दो डिग्री, ऊना, सोलन व चम्बा के पारे में एक डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के कल्पा, बिलासपुर, हमीरपुर व केलागं के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। केलागं का तापमान फिर से लुढ़क कर माईनस डिग्री में चला गया है। कल्पा के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। राज्य के न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है। राज्य के कल्पा, केलांग, मनाली व कुफरी का तापमान माईनस डिग्री में चल रहा है। भुंतर व डलहौजी  का तापमान में माईर्नस डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान कम होने से सुबह व शाम के समय कडाकें की ठण्ड पड रही है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के अनेक स्थानों पर गुरूवार को बारिश व बर्फवारी होगी। प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 19 जनवरी को राज्य  में मौसम साफ बना रहेगा। जबकि प्रदेश में 20 जनवरी से फिर बारिश-बर्फवारी होगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    14.0       2.1

सुंदरनगर  16.5       4.7

भुंतर       18.7       0.7

कल्पा     2.9        -5.8

धर्मशाला   10.4       4.4

ऊना       17.4       4.0

सोलन     16.0       4.5

नाहन      16.0       8.1

केलांग     -0.8       -8.2

कांगड़ा    18.0       7.3

बिलासपुर 16.0       8.0

हमीरपुर    15.8       7.8

चंबा       14.2       4.0

डलहौजी  3.9        0.6


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App