हिमाचल में आसमान से फिर बरसने लगी आफत……..

By: Jan 13th, 2020 8:12 pm

मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश

बारिश-बर्फवारी से लुढ़का तापमान

अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री की गिरावट दर्ज

राज्य में 19 जनवरी तक खराब रहेगा मौसम

16 जनवरी को होगी भारी बारिश-बर्फवारी

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 शिमला –हिमाचल प्रदेश मंे आसमान से फिर आफत बरसने लगी है। सोमवार को राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। राज्य के मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश-बर्फवारी के बाद  राज्य शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 19 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 16 जनवरी को राज्य में भारी बारिश व बर्फवारी होगी। विभाग ने 16 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  17-18 जनवरी को राज्य में अनेक स्थानों पर बारिश-बर्फवारी होगी,  जबकि राज्य में 14-15 जनवरी को एक दो स्थानों पर ही बारिश बर्फवारी होगी। राज्य के अनेक स्थानों पर सोमवार को सुबह से मौसम खराब बना रहा। आसमान मेें काले बादलोें के  घिरने के साथ साथ दोपहर बाद बारिश-बर्फवारी का क्रम शुरू हो गया। जिला शिमला के नारकंडा, मतियाना सहित चौपाल के ऊंचाई वाले क्षेत्रोंं में दोपहर बाद बर्फबारी हुई है। वहीं राज्य के मनाली, केलागं, कल्पा सहित कुल्लू, मड़ी के ऊचांई वाले क्षेत्रों में भी बर्फवारी हुई है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश बर्फवारी होने से अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बिलासपुर व हमीरपुर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। डलहौजी, धर्मशाला, सुन्दरनगर के तापमान में पाचं डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उछाल आंका गया है। मगर बारिश बर्फवारी के बाद न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट आने की सभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 19 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। 16 जनवरी को राज्य में भारी बारिश व बर्फवारी होगी। 17-18 जनवरी को भी जिला के अनेक स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी।

 केलांग में 45 सेटीमीटर बर्फवारी रिकॉर्ड

राज्य के ऊचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बीते 24 घटों के दौरान बर्फवारी दर्ज की गई है। केलागं में सबसे ज्यादा 45 सेटीमीटर बर्फवारी हुई है। इसके अलावा कल्पा में 15, पुह में 5 और मनाली में 2 सेटीमीटर बर्फवारी हुई है। वहीं राज्य के भरमौर, कोठी, डलहौजी व बंजार में बारिश हुई है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    11.0       7.7

सुंदरनगर  13.0       8.9

भुंतर       10.7       7.1

कल्पा     0.0        -3.3

धर्मशाला   8.6        4.8

ऊना       13.4       9.9

नाहन      14.5       7.4

सोलन     15.0       7.4

कांगड़ा    14.1       10.4

बिलासपुर 14.2       11.0

हमीरपुर    14.1       18.8

चंबा       10.9       7.6

डलहौजी  5.4        4.2

केलांग     -0.6       -6.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App