हिमाचल में छह फरवरी तक मौसम साफ……

By: Jan 31st, 2020 7:11 pm

*मौसम विभाग ने जताई सभावना

*अधिकतम तापमान में फिर आया उछाल

*सुबह व शाम के समय ठंड का प्रकोप जारी

शिमला –हिमाचल प्रदेश में छह फरवरी तक मौसम साफ बना  रहेगा। मौसम विभाग की माने तो फरवरी के दूसरे सप्ताह के दौरान भी राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में ओर उछाल आने की सभावना जताई जा रही है। जो ठंड की मार झेल रही जनता के लिए राहत लेकर आ सकती है।  शुक्रवार को दिन की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई थी। समूचे प्रदेश में दोपहर तक धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। शिमला के तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री का उछाल आंका गया है। सोलन के तापमान में दो, कांगडा, बिलासपुर और हमीरपुर के पारे में एक डिग्री तक का उछाल आया है। भुंतर को छोड़ कर शेष हिमाचल के तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। बादलों के घिरने से शाम के समय हिमाचल में ठण्ड़ का प्रकोप दिखा।पहाडों पर कई स्थानों पर शाम के समय धुंध घिरी रही। अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। मगर प्रदेश के भुंतर, कल्पा, केलागं, मनाली, डलहौजी व कुफरी का न्यूनतम तापमान अभी भी माईनस डिग्री में चल रहा है। सुन्दरनगर का तापमान शून्य डिग्र्री में आंका गया है। इन क्षेत्रों में तापमान कम दर्ज किये जाने से यहां पर जनता को कडाकें की ठण्ड़ का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगर स्टीक बैठते है तो जनता को प्रचड़ ठण्ड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह‌ ने बताया कि अधिकाशं क्षेत्रों में छह फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में ओर उछाल आने की सभावना है।

पहाड़ों पर शाम के समय घिरी धुंध

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम के समय घनघोर धुंध घिरी रही। वहीं ठंडी हवाएं भी चलती रही जिससे शाम के समय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर तक पहाड़ों पर भी चटक धूप खिली रही जिससे तापमान में उछाल रिकार्ड किया गया है। मगर शाम के समय धुंध घिरने से जनता को ठंड की मार झेलनी पड़ी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    11.8       0.7

सुंदरनगर  17.5       0.3

भुंतर       16.2       -0.4

कल्पा     -1.0       -7.6

धर्मशाला   9.2        3.2

ऊना       20.0       5.9

सोलन     17.0       2.5

नाहन      16.3       8.4

केलांग     —        13.0

कांगड़ा    19.2       2.4

बिलासपुर 19.0       5.0

हमीरपुर    19.2       4.8

चंबा       —        2.0

डलहौजी  —        -0.8


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App