हिमाचल में पहाड़ों ने फिर ओढ़ी सफेद चादर

By: Jan 4th, 2020 7:37 pm

राज्य में बारिश, ओलावृष्टि व बर्फवारी

दो दिन कहर बरपाएगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

शिमला –हिमाचल प्रदेश में पहाडों ने फिर से सफेद चांदर ओढ़ ली है। शनिवार को राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में फिर से ताजा हिमपात हुआ है। मैदानी इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश व बर्फवारी के बाद समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में अगामी दिनों के दौरान भी मौसम कडे़ तेंवर दिखाएगा। राज्य के मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मड़ी, सोलन, चम्बा, सिरमौर व डलहौजी में छह व सात जनवरी को मौसम रौद्र रूप दिखाएगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फवारी होगी। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। राज्य में आठ जनवरी तक मौसम खराब  रहेगा। जबकि राज्य में नौ व दस जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। राज्य में शनिवार को मौसम के मिजाज बदले नजर आए। हालांकि राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धूप खिली। मगर कुछ समय के बाद बारिश व बर्फवारी का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी शिमला में दोपहर तक रूक रूक कर बर्फवारी होती रही। इसके अलावा मनाली, कुल्लू के ऊचांई वाले क्षेत्रों सहित धौलाधार की पर्वत श्रृखलाओं में ताजा बर्फवारी हुई है। बर्फवारी होने के बाद अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। केलागं का अधिकतम तापमान पहले से ही माईनस डिग्री मे चल रहा है। अब डलहौजी का तापमान भी लुढ़क कर शून्य डिग्री में पहुचं गया है। भुंतर के तापमन में सबसे ज्यादा आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इसके अलावा चम्बा व डलहौजी मे सात, शिमला व सुन्दरनगर मे छह डिग्री तक तापमान गिरा है। तापमान  में गिरावट आने के बाद राज्य में दिन के समय भी ठण्ड़ का एहसास होने लगा है। राज्य में सुबह व शाम के समय कडाकें की ठण्ड पड रही है। कल्पा, केलागं, मनाली व डलहौजी का न्यूनतम तापमान माईनस डिग्री में चल रहा है। शिमला का तापमान लुढ़क कर शून्य डिग्री में पहुचं गया है। तापमान में लगातार गिरावट आने के बाद राज्य में सुबह व शाम के समय कडाकेें की ठण्ड़ पड़ रही है। राज्य में मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहते है। तो हिमाचल प्रचड़ शीतलहर की चपेट में आ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में आठ जनवरी तक मौसम खसब बना रहेगा। मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में छह व सात जनवरी को मौसम रौद्र रूप दिखाएगा।इस दौरान तापमान में ओर गिरावट आ सकती है।

सराहन व कोठी में ताजा बर्फवारी

राज्य के कई स्थानों पर बीते 24 घटों के दौरान बारिश व बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। सराहन में सबसे ज्यादा 6 सेटीमीटर बर्फवारी हुई है। इसके अलावा कोठी में दो सेटीमीटर हिमपात हुआ है। भुंतर में 8, सेओबाग में 6, रामपुर व जोगिन्द्र नगर में 5 और बंजार में 4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    5.0        0.7

सुंदरनगर  13.9       4.8

भुंतर       9.5        4.6

कल्पा     4.0        -3.0

धर्मशाला   9.6        2.8

ऊना       22.0       4.6

सोलन     14.5       2.0

नाहन      15.1       9.5

केलांग     -3.1       -10.5

कांगड़ा    17.2       6.6

बिलासपुर 18.5       7.0

हमीरपुर    18.0       6.5

चंबा       9.6        6.6

डलहौजी  0.3        -0.6


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App