हिमाचल में 2017 के बाद रिकॉर्ड तोड़ बर्फवारी

By: Jan 8th, 2020 7:19 pm

हिमाचल प्रचड़ शीतलहर की चपेट में……..

राज्य के छह स्थानों का पारा माईनस में

 अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड

 आज एक दो स्थानों पर होगी बारिश बर्फवारी

शिमला-हिमाचल प्रदेश में साल 2017 के बाद जनवरी माह में रिकॉर्ड तोड़ बर्फवारी दर्ज की गई है। राज्य के ऊचांई वाले क्षेत्रों में बीते मगंलवार से बर्फवारी हो रही है। यह सिलसिला बुधवार को दिन भर जारी रहा। भारी बर्फवारी व बारिश से समूचा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। राज्य में हाडकपाने वाली ठण्ड़ पड़ रही है। बारिश व बर्फवारी के बाद राज्य में लोग घरों में कैद हो गए है। प्रदेश के छह स्थानों में न्यूनतम तापमान माईनस डिग्री में रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने से राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को प्रचडं ठण्ड़ का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग की माने तो राज्य में गुरूवार को भी एक दो स्थानों पर बारिश व बर्फवारी होगी। 10 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 11 जनवरी से फिर बारिश व बर्फवारी का सिलसिला जारी हो जाएगा। राज्य में 12 व 13 जनवरी को फिर से अनेक स्थानों पर भारी बारिश व बर्फवारी होगी। मौसम विभाग ने दो दिनों के दौरान अलर्ट जारी किया है। राज्य में 14 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। राज्य के शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू , मडी के ऊचांई वाले क्षेत्रों में बुधवार को दिन भर बर्फवारी होती रही। जबकि राज्य के मैदानी इलाकों में दिन भर बारिश का क्रम रहा। बारिश व बर्फवारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। कल्पा व केलागं का अधिकतम तापमान माईनस डिग्री में आंका गया है। डलहौजी का पारा लुढ़क कर शून्य डिग्री में दर्ज किया गया है। शिमला में तापमान दो डिग्र्री से नीचे आ गया है। सोलन के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा छह डिग्री की गिरावट आई है। शिमला में चार व नाहन में तीन डिग्र्री तक तापमान लुढ़का है। अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हिमाचल के शिमला, कल्पा, केलागं, मनाली, डलहौजी व कुफरी का तापमान माईनस डिग्री में आंका गया है। वहीं भुंतर, धर्मशाला व चम्बा में भी सुबह व शाम के समय कडाकंे की ठण्ड़ पड रही है। राज्य में मौसम के मिजाज अगर ऐसे ही बने रहते है तो जनता को प्रचडं ठण्ड़ का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में गुरूवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। राज्य में  10 जनवरी को मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 11 जनवरी से राज्य में फिर से बारिश बर्फवारी होगी। 12 व 13 जनवरी को राज्य में फिर से भारी बारिश व बर्फवारी होगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    1.4        -0.1

सुंदरनगर  7.3        6.3

भुंतर       4.7        4.0

कल्पा     -1.7       -3.4

धर्मशाला   7.2        3.2

ऊना       14.0       9.0

नाहन      7.9        9.2

सोलन     4.0        5.5

केलांग     -2.4       -5.6

कांगड़ा    12.7       6.6

बिलासपुर 9.5        8.0

हमीरपुर    9.4        7.8

चंबा       7.1        4.5

डलहौजी  0.0        -1.4


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App