हेरा फेरी-3 में दिखेगी अक्षय-परेश-सुनील की जोड़ी

By: Jan 18th, 2020 12:05 am

बालीवुड के माचो मैन सुनील शेट्टी का कहना है कि वह हेराफेरी-3 में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की जोड़ी वाली फिल्म हेराफेरी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल फिर हेराफेरी बनाया गया, जिसे भी दर्शकों ने पसंद किया। वहीं, सुनील शेट्टी ने  कन्फर्म किया कि ‘हेरा फेरी 3’ बनेगी और यह प्रोसेस में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App