हैप्पी बर्थ डे टू यू….

बंगाणा –ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का दिन भर तांता लगा रहा। सुबह से ही उनके निवास स्थान थाना कलां में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए और बधाई देने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अरिंदम चौधरी, जिला भाजपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, गौ सेवा आयोग के अपाध्यक्ष डा. अशोक शर्मा, कुटलैहड़ भाजपाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, महामंत्री मुनीष ठाकुर, राजेंद्र रिंकू, चरणजीत शर्मा, कै. प्रीतम डडवाल, कोषाध्यक्ष नरेश वशिष्ट, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, हर्ष कौशल, पूर्व भाजपाध्यक्ष सुरेश बांका, युवा नेता मनु बांका, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष सूरम सिंह, सुषमा ठाकुर, उर्मिला ठाकुर, उर्मिला देवी, जिला परिषद सदस्य राज कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोमदत्त, जिला परिषद इंदू दडोच, गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य केपी शर्मा, योगराज भारद्वाज, देवेंद्र चौहान, जिला प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीव पराशर, विजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान वीरेंद्र कंवर ने गउओं को चारा खिलाकर सेवा की।