1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाने में अर्की के शेफ लेख राम का भी योगदान

By: Jan 17th, 2020 12:20 am

दाड़लाघाट – प्रदेश में मकर संक्रांति के दिन एक नया रिकार्ड दर्ज हुआ है, जो जिला मंडी के धार्मिक स्थल तत्तापानी में एक बरतन में 1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाने पर बना है। यह रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ। इस रिकार्ड को गिनीज बुक में दर्ज करने के लिए पर्यटन विभाग के शेफ की मेहनत रही। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन तहसील अर्की के ग्राम पंचायत ग्याणा के लेख राम के पुत्र नागेश कुमार ने भी इस खिचड़ी को बनाने में अपना योगदान दिया। बता दें कि नागेश कुमार पर्यटन विभाग में कुशल शेफ है। उन्होंने  अपनी कला व कार्यकुशलता से गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में लोहड़ी के इस पारंपरिक व्यंजन का नाम दर्ज करवाया और अपना तथा ग्राम पंचायत ग्याणा का नाम रोशन किया। यह सोलन जिला सहित अर्की तहसील के लिए खुशी का दिन था कि यहां के लोगों ने भी इस रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डिवेलपमेंट कारपोरेशन में नागेश कुमार ने कुशल शेफ के रूप में काम किया। नागेश कुमार अपनी निजी जिंदगी में भी काफी साहसिक कार्य, सामाजिक व व्यावहारिक व्यक्तित्व वाले इनसान है। छुट्टियों में अपना ज्यादा समय सामाजिक कार्य के लिए देते हैं और हमेशा हंसमुख खुशी से सभी कार्य कुशलता के साथ पूरा करते हैं। ग्रामवासी व ग्राम पंचायत ग्याणा के लोग नागेश कुमार की इस उपलब्धि से बहुत खुश है। नागेश कुमार को बद्री सिंह भाटिया, गीता राम ठाकुर, ग्राम पंचायत ग्याणा के उपप्रधान मोहनलाल, भुवनेश्वर, चंद्रमणि, चमनलाल, रूप चंद ठाकुर, गीताराम, मनसा राम, परमानंद, बसंत राम, बलदेव राज, जगदीश चंद, भगत राम फौजी, संतराम, प्रभा देवी, द्रोपती देवी, सोनिया, यशु ठाकुर, रामप्यारी सहित समस्त ग्रामवासियों ने बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App