200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

By: Jan 25th, 2020 12:20 am

तलेली में तीन दिवसीय कबड्डी व वालीबाल प्रातियोगिता का शुभारंभ

डैहर –डैहर उपतहसील के तलेली में हिमाचल दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर युवा स्पोर्ट्स क्लब तलेली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ परविंदर सिंह खालसा सदस्य ऑल इंडिया अल्पसंख्यक सदस्य कमीशन दिल्ली के कर कमलों द्वारा किया गया। युवा स्पोर्ट्स क्लब तलेली के प्रधान पुष्पराज ठाकुर ने बताया कि इस बार कबड्डी और वालीबाल मुख्य खेल है। इसके अलावा क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 26 जनवरी को रस्साकशी, मटका फोड़, गिद्दा, समूह गान, नाटक जैसे कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि परमिंदर सिंह खालसा, चमन लाल, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी विजय कुमार, नरोत्तम ठाकुर, मनोज ठाकुर, नरेश ठाकुर, सतीश, रमा देवी, कमला देवी, कांता देवी, देव राज, हंस राज और पुष्पराज के साथ भारी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमियों सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App