मेरा विवाह कब होगा और वैवाहिक जीवन कैसा होगा?

                                                -मोनिका,सोलन

आपके विवाह होने की संभावनाएं 14 जून, 2021 और  13 जून, 2023 के मध्य बन रही हैं, इसके बावजूद 2022 के अंतिम चरण में विवाह के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन ग्रहों के मिलान पर निर्भर करता है। अच्छे परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मुझे संतोषजनक नौकरी कब मिलेगी ? 

                                       – अमन, शिमला

आपको 2021 में नौकरी के कुछ नए अवसर मिलेंगे, इसके बावजूद 2022 और 2023 के मध्य आपको अधिक चांस मिलेंगे। शीघ्र्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरी आर्थिक स्थिति कब सुधरेगी?

                                     – अनुज, सुंदरनगर

आपकी कुंडली में राहु की भावदशा ठीक नहीं चल रही है, इसके बावजूद परिस्थितियां 2022 में अच्छे परिणाम लाएंगी। लाल मूंगा और फिरोजा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मैं दो साल से बेरोजगार हूं? मुझे नौकरी कब मिलेगी?        

                                                    – रमन, कांगड़ा

समय अभी 20 अक्तूबर, 2020 तक अनुकूल नहीं है, परिस्थितियां इसके बाद बदलेंगी। 2021 और 2022 के मध्य आपको नौकरी के अवसर मिलेंगे। बेहतर परिणामों के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मुझे सरकारी नौकरी कब मिलेगी?          

                        – योगेश, शिमला

आपको सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं 30 की उम्र में बन रही हैं। इस दौरान आपको कार्य के कुछ अवसर भी मिलेंगे। परिणामों में शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899