48 वर्ष की हुईं नम्रता शिरोड़कर

By: Jan 23rd, 2020 12:06 am

बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोड़कर बुधवार को 48 वर्ष की हो गईं। नम्रता का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। नम्रता शिरोड़कर की दादी मीनाक्षी शिरोड़कर मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थी। उनकी बहन शिल्पा शिरोड़कर ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नम्रता शिरोड़कर ने वर्ष 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता। उन्होंने बालीवुड में अपने करियर की शुरूआत पूरब की लैला, पश्चिम का छैला से की। फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी काम किया था, लेकिन यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। वर्ष 1998 में नम्रता की पहली फिल्म जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में नम्रता ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1998 में ही नम्रता की मेरे दो अनमोल रतन और हीरो हिंदुस्तानी जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई, हालांकि दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर नकार दी गयी।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App