अब हफ्ता भर नहीं सताएगा अंबर

By: Feb 5th, 2020 12:03 am

10 फरवरी तक प्रदेश में खिलेगी धूप, ठंड की चपेट में आए लोगों को राहत

शिमला — मंगलवार को रिज पर सुहावने मौसम का आनंद लेते पर्यटक व स्थानीय लोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में बुधवार से एक बार फिर लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होने का अंदेशा जताया गया है। बता दें कि हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से अभी भी ठंड की चपेट में लोग हैं। ऐसे में अब शिमला सहित, किन्नौर, मनाली, कुल्लू, लाहुल-स्पति व अन्य ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोग इंद्रदेवता के दर्शन के लिए तरस गए हैं। फरवरी में भी इतनी सर्द रातों से परेशान लोग अभी भी घरों से नहीं निकल पा रहे है। हालांकि लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से सेब बागबानों को जरूर राहत मिली है। बर्फबारी होने की वजह से इस बार सेब की अच्छी पैदावार होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम रहा, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रहा। बता दें कि मंगलवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा माइनस 8.0, केलांग माइनस 12.9, डलहौजी का माइनस 0.1 और कुफरी का माइनस 1.2 डिग्री रहा। इस तरह से प्रदेश के तीन जिलों में अभी भी न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वहीं केलांग का भी न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दस फरवरी तक मौमस साफ रहेगा, और धूप खिली रहेगी। बहरहाल मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिलेगी।

कहां; कितना, तापमान

शहर  अधिकतम    न्यूनतम

शिमला    8.4        -0.8

सुंदरनगर  15.3       1.7

भुंतर       14         0.5

कल्पा     -1.6       -8.0

धर्मशाला   8.8        1.8

ऊना       19.2       3.4

सोलन     15         0.0

नाहन      15         7.9

केलांग     -0.9       -12.9

कांगड़ा    17.6       4.4

बिलासपुर 16.0       4.2

हमीरपुर    15.8       4.8

चंबा       14.2       2.7

डलहौजी  4.5        -0.1

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App