अमरीका में भारतीय की गोली मारकर हत्या

By: Feb 25th, 2020 12:02 am

वाशिंगटन – अमरीका में एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश हमलावर ने दुकान में घुसकर भारतीय शख्स पर गोली चला दी। हमले में भारतीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम मनिंदर सिंह साही बताया गया है। किराने की जिस दुकान में हमला किया गया, मनिंदर उसी में क्लर्क के रूप में काम करते थे। अमरीका के लॉस एंजल्स में मनिंदर सिंह साही नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनिंदर की उम्र 31 साल थी और वह हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App