आज करवट लेगा मौसम 22 तक बारिश के आसार

By: Feb 19th, 2020 12:01 am

शिमलाकई दिन से साफ चल रहे मौसम के बाद बुधवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 19 से 22 फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, 23 फरवरी से मैदानी क्षेत्रों में मौसम खुश्क बना रहेगा, जबकि मध्य पर्वतीय व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो न्यूनतम तापमान सामान्य सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा व अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक  रहा। फिलहाल अधिकतम व न्यूनतम तापमान  में बढ़ोतरी दर्ज होने की वजह से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी पिघलने वाली है। जानकारी के अनुसार केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस में चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ऊना सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App