आनी स्कूल में लंबी कूद में राजकुमार फर्स्ट

By: Feb 20th, 2020 12:20 am

आनी – बुधवार को राजकीय महाविद्यालय आनी में एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। पीटीए कार्यकारिणी के अध्यक्ष  रूपसिंह भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि इस आयोजन में उपस्थित हुए। उनके साथ पीटीए के अन्य पदाधिकारी  प्रकाश ठाकुर,  यशवर्धन,  बंती देवी भी उपस्थित रहे। कार्यकारी प्राचार्य  टीडी वर्मा ने अपने संबोधन में अतिथियों का स्वागत किया और खेलकूद को विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बड़े उत्साह से भाग लिया। छात्रों की लंबी कूद में पहला स्थान राजकुमार ने दूसरा स्थान भूपेश ने और तीसरा स्थान डालम चंद ने प्राप्त किया। छात्राओं की लंबी कूद में अनु ने पहला, चंपा ने दूसरा और वीना चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की ऊंची कूद में पहला स्थान डालम चंद ने  दूसरा स्थान मनीष शर्मा ने और तीसरा स्थान साहिल ठाकुर ने प्राप्त किया। लड़कियों की ऊंची कूद में कविता ने पहला, चंपा ने दूसरा और वीना चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान नवनीत ठाकुर ने दूसरा स्थान सुनील ने और तीसरा स्थान डालम चंद ने प्राप्त किया। लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में काकी ने पहला, चंपा ने दूसरा और वीना चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में पहला स्थान नवनीत ने दूसरा स्थान सुनील ने और तीसरा स्थान संयुक्त रूप से भूपेश और मनीष ने प्राप्त किया। लड़कियों की दो सौ मीटर  दौड़ में काकी ने पहला, चंपा ने दूसरा और मधु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की चक्का फेंक प्रतियोगिता में राकेश, विक्रम और महेश्वर अव्वल रहे तथा इसी प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में उर्वशी, सुदर्शना और अनु अव्वल रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में मनीष, महेश्वर और मनोज कुमार तथा छात्रा वर्ग में उर्वशी, काकी, वीना चौहान क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में मनीष, भूपेश व राकेश और छात्रा वर्ग में उर्वशी, मधु तथा शिवानी कटोच अव्वल रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में वीना ने पहला व सुमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में इतिहास विभाग ने अन्य सभी टीमों को हराया। छात्रा वर्ग में इतिहास विभाग ने पहला तथा संगीत विभाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज स्टाफ की टीम ने रस्साकस्सी में इतिहास विभाग की विजेता टीम को पराजित किया। छात्रा वर्ग में उर्वशी और छात्र वर्ग में मनीष को बेस्ट एथलीट चुना गया। अंत में वरिष्ठ प्रोफेसर एलडी ठाकुर ने सभी अतिथियों, खिलाडि़यों और स्वयंसेवकों का धन्यवाद किया व शुभकामनाएं दीं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App