करियर रिसोर्स

By: Feb 19th, 2020 12:28 am

साइकोलॉजी के क्षेत्र में करियर की क्या संभावनाएं हैं?

  — पवन शर्मा, कसौली

आज की दौड़- भाग की दुनिया में मनुष्य का सामना सबसे ज्यादा तनाव से होता है। ऐसे में मनोविज्ञानियों की मांग भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वभिन्न कारपोरेट हाउसों से लेकर शैक्षिक संस्थानों तक में मनोवैज्ञानिक सलाहकारों की नियुक्तियां की जाती हैं। इन दिनों लोगों को विभिन्न सामाजिक दवाबों के चलते तनावों से गुजरते देखा जा सकता है। मनोरोगों के अलावा, मानसिक अवसाद के शिकार लोगों की संख्या भी कम नहीं है। यही वजह है कि साइकोलॉजी का महत्त्व तेजी से बढ़ रहा है। मनोविज्ञान का एक विस्तृत क्षेत्र है। इसे महज मेडिकल से ही जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App