कांग्रेस में परिवार पर छिड़ी लड़ाई

By: Feb 21st, 2020 12:02 am

मुंबई – कांग्रेस में गांधी परिवार के खिलाफ और समर्थन में एक बार फिर से बहस शुरू हो गई। शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने पार्टी के स्थायी अध्यक्ष के चुनाव की भी बात कही है। थरूर के इस बयान पर अब संजय निरुपम भी भड़क गए हैं। संजय निरुपम ने कहा है कि केवल और केवल राहुल गांधी ही पार्टी को बचा सकते हैं। गांधी परिवार से बाहर का कोई भी नेता इस समय कांग्रेस का नेतृत्व नहीं कर सकता है। राहुल गांधी इकलौते ऐसे नेता हैं, जो कांग्रेस का नेतृत्व कर सकते हैं और उसे बचा सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App