किन्नौर व लाहौल स्पीति में 11-12 फरवरी को बारिश बर्फवारी

By: Feb 8th, 2020 7:20 pm

मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में 14 तक मौसम साफ

मौसम विभाग ने जताई सभावना

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आया उछाल

अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री आया उछाल

शिमला-हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ साथ शिमला, कुल्लू, सिरमौर, मड़ी और डलहौजी में अगले सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के तहत राज्य के उक्त क्षेत्रों में 14 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। ऊचांई वाले क्षेत्रों में भी 10 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। जबकि 11 व 12 फरवरी को ऊचांई वाले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है। 13-14 फरवरी को उच्च पर्वर्तीय क्षेत्रों में भी मौसम साफ बना रहेगा। शनिवार को प्रदेश के अधिकाशं क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। चटक धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढोतरी आई है। अधिकतम तापमा में एक से चार डिग्री तक की बढोतरी रिकॉर्ड की गई है। तापमान में उछाल आने के बाद जनता ने दिन के समय पड रही ठण्ड से काफी हद तक की राहत ली है। डलहौजी के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा चार डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। भुंतर, सोलन में तीन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के तापमान में दो डिग्री तक का उछाल आंका गया है। केलागं का अधिकतम तापमान अभी भी माईनस डिग्री में चल रहा है। हालांकि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। मगर तापमान में उछाल आने के बाद जनता ने प्रचंड ठण्ड से काफी हद तक की राहत ली है। अधिकतम तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढोतरी दर्ज की गई है। कल्पा, केलागं, मनाली, व कुफरी का तापमान माईनस डिग्री में चल रहा है। शिमला व सोलन का तापमान शून्य डिग्री में दर्ज किया गया है। अगर अगामी दिनों के दौरान मौसम शुष्क बना रहता है तो जनता को सुबह व शाम के समय पडने वाली ठण्ड से भी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी व मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में 14 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। जबकि उच्च पर्वर्तीय क्षेत्रों में 11 व 12 फरवरी को बारिश बर्फवारी होगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    11.8       0.8

सुंदरनगर  18.9       1.0

भुंतर       19.4       1.2

कल्पा     3.8        -5.6

धर्मशाला   10.8       3.4

ऊना       22.2       4.2

सोलन     18.0       0.6

नाहन      16.3       7.7

केलांग     -0.2       -14.4

कांगड़ा    19.2       3.2

बिलासपुर 19.5       5.0

हमीरपुर    19.2       4.9

चंबा       17.6       2.1


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App