कोई भी घोषणा हवा में नहीं होती

By: Feb 21st, 2020 12:20 am

कुनिहार – प्रदेश के मुख्यमंत्री घोषित कुनिहार में अटल आदर्श विद्यालय खोलने में हो रही देरी की अटकलों पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व सहकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल ने विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी घोषणा हवा में नहीं होती है और इस घोषणा को भी शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री सहजल गुरुवार को कुनिहार के शिव तांडव गुफा में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार जिला सोलन में आ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अतिरिक्त जिला सोलन के पांचों मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। पत्रकारों द्वारा उनसे पूछा गया कि कुछ दिनों पूर्व जिला कांग्रेस द्वारा सोलन में महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार को धरने पर मंत्री ने कहा कि कुछ उत्पादों में जहां मूल्यों में वृद्धि हुई है, वहीं पर कुछ उत्पादों के मूल्यों में गिरावट भी आई है। दाड़लाघाट में पिछले काफी दिनों से चल रहे ट्रांस्पोर्टरों और कंपनी विवाद पर उन्होंने कहा कि यह विषय प्रदेश मुख्यमंत्री के संज्ञान में है व इसे शीघ्र सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुनिहार पुलिस थाना के लिए भूमि का भी चयन कर लिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल, मंडलाध्यक्ष देविंदर शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा सचिव दलीप पाल, जिला महामंत्री अमर सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य कंचन माला, रामेश्वर शर्मा, अनिल गर्ग, देवी राम तनवर, ओम प्रकाश, कौशल्या कंवर, सुनीता ठाकुर, राजेंद्र जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App