खाई में समाई आल्टो, एक की मौत

By: Feb 17th, 2020 12:20 am

पबियाना-सेरजगास सड़क पर पेश आया दर्दनाक हादसा, घायल महिला पीजीआई रैफर

 राजगढ़ – राजगढ़ के समीप पबियाना-सेरजगास सड़क पर रविवार को प्रातः साढ़े दस बजे एक आल्टो 800 कार नंबर (सीएच-3एल-5996)करीब 50 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह 65 और उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी 60 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा सोलन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया , लेकिन  कल्याण सिंह की चंडीगढ़ ले जाते हुए जाबली के पास  मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी को पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल करवा दिया गया है। जिसकी पुष्टि डीएसपी राजगढ़ ने की है। राजगढ़ पुलिस के अनुसार पबियाना के टिक्करी निवासी कल्याण सिंह और उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी रविवार को अपने रिश्तेदार के घर शमलोह जा रहे थे और करीब साढ़े दस बजे अपने घर से जैसे की गाड़ी लेकर निकले कि थोड़ी दूर जाकर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे लुढ़क गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। थाना प्रभारी राजगढ़ ने बताया कि हादसे की एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दुर्घटना के कारणों की  जांच की जा रही है। विधायक रीना कश्यप, मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने इस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है । उन्होंने हादसे में मारे गए व्यक्ति की दिवंगत आत्मा की शांति और घायल संतोष के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। विधायिका ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि शोकाकुल परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार राहत प्रदान की जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App