गठबंधन नाम और घाटे की सरकार

By: Feb 20th, 2020 12:03 am

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का तंज, कांग्रेस अब गाड़ी से बनी बैलगाड़ी 

पंचकूलाकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर  ने एक बार फिर से गठबंधन सरकार के साथ कांग्रेस पर एक के बाद एक अनेक सवाल खड़े किए हैं। तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल नाम की सरकार है और घाटे की सरकार है। वहीं कांग्रेस तो अब गाड़ी से रेहङू (बैलगाड़ी) बन गई है और कांग्रेस का ये रेहड़ू अब आगे बढ़ने की बजाय जहां है, वहीं रहेगा। मंगलवार देर शाम अशोक तंवर भिवानी में अपने समर्थक दलबीर उमरा के घर चाय पानी पर पहुंचे। इस दौरान उनका समर्थकों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। तंवर ने सभी समर्थकों को विपक्ष में रहकर हर वर्ग की आवाज उठा कर व्यवस्था परिवर्तन के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी हमने स्वाभिमान दिवस के रुप में जन्मदिन मनाया है और चलकर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। तंवर ने सबसे पहले अपने राजनीतिक धुरविरोधी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आज जो कांग्रेस चला रहे हैं, वो डर के मारे प्रोक्ष रुप से सरकार के साथ हो चुके हैं। उन्होने कहा कि ये कांग्रेसी ऐसे हैं जिन्होंने खुद कभी संघर्ष नहीं कियाए केवल हमें आगे करते रहे। तंवर ने कहा कि आज इन्हीं की बदौलत कांग्रेस गिरावट में हैं और दिल्ली में करारी हार इसका नतीजा है। तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की 31 सीटें मेरे संघर्ष के चलते आई। अब वाले कांग्रेस नेताओं ने न पहले संघर्ष किया ना आगे करेंगें। उन्होने कहा कि संगठन ना बनाने वालों का आज तक संगठन नहीं बना है जबकि हम अब उनसे पहले संगठन खड़ा करेंगे। तंवर ने कहा कि महापुरुषों के नाम पर गाड़ी चलाने वाली कांग्रेस की गाड़ी अब रेहङू बैलगाङ़ी बन चुकी है जो अब आगे बढ़ने की बजाय जहां है वहीं रहेगा। तंवर ने आरोप लगाया कि अब कांग्रेस में केवल गुटबाजी, टांग खिचाई और भ्रष्टाचार है। हरियाणा की गठबंधन सरकार केवल काम चलाऊ सरकार साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज प्रदेश में हर प्रोजेक्ट अधर में हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App