गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

By: Feb 27th, 2020 11:47 am

आनी से करीब 13 किलोमीटर दूर चवाई के समीप घरडा नाला में एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे के बाद बताई जा रही है। गाड़ी करीब 600-700 फुट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना से कार में सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक सुरक्षित लाया गया। घटनास्थल पर मौजूद रविंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी आज सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने दी, जिन्होंने खाई में से बचाओ बचाओ की आवाजें सुनी। इसके बाद स्थानीय लोगों को सूचित किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App