गैस पर गदर, कुल्लू में गरजी महिला कांगे्रस

By: Feb 18th, 2020 12:22 am

शहर में रैली निकाल लगाए जोरदार नारे, जिलाधीश के जरिए प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

कुल्लू –मंहगाई के खिलाफ  सोमवार को कुल्लू में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकताओं ने जिलाधीश आफिस तक रैली भी निकाली। साथ ही जिलाधीश  के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज लगातार बढ़ रही महंगाई पर लगाम कसने की मांग उठाई। महिला कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों में 148 रुपए की बड़ी वृद्धि कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जिला मुख्यालय कुल्लू में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अरुणा ठाकुर की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया। रैली डीसी कार्यालय तक निकाली गई और यहां यह कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गैस की बढ़ीं हुई कीमतें वापस नहीं लीं तो महिला कांग्रेस आंदोलन छेड़ देगी। उन्होंने कहा कि बीते एक साल में गैस की कीमत 200 रुपए बढ़ा दी है। सरकार को बढ़े हुए गैस के रेट तुरंत वापस लेने चाहिए। महिला कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार महंगाई पर पूरी तरह स ेलगाम लगाने में अभी  तक फेल रही है। बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है और सरकार युवाओं के लिए कोई भी कारगर योजना नहीं ला पाई है। अरुणा ठाकुर ने कहा कि पिछले एक साल में रसोई गैस के दाम 200 रुपए बढ़ चुके हैं यानी कि रसोई गैस के दाम में 110 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रभा पालसरा, हिमाचल प्रदेश सचिव पूनम ठाकुर,जिला महासचिव पुष्पा कटोच, जिला महासचिव छाया ठाकुर, जिला महासचिव नीलम,जिला उपाध्यक्ष इशरा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा, जिला उपाध्यक्ष लता, अध्यक्ष आलमी   मीरा राणा, सीता देवी, कुल्लू शहरी अध्यक्ष उशमज, नगर परिषद पार्षद कुबजा, ममता, गीता देवी, कमला, चंदरु देवी, उषा, दवी डोलमा, रोणुका, प्रोमिला, भीमकला, सुरती, गोपाली देवी, वेगी देवी, सवित्रा, कला, जोमी देशी, सरला, अनिता, रेणुबाला, फूलां, लता, लीला, लाहुली-देवी, अंजना, हीरा, ओमी, डोलमा, शांता, नुवदासी, छली देवी,लीला और गीता आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App