घातक है नेल्स चबाना

By: Feb 22nd, 2020 12:19 am

नेल्स हमारी खूबसूरती को बढ़ाते हैं, लेकिन नेल्स चबाकर हम अपनी खूबसूरती में दाग लगा देते हैं। नेल्स में कई तरह की बीमारियों वाले जर्म यानी विषाणु पाए जाते हैं, जो हैल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार यह भी कहा जाता है कि नेल्स चबाना टेंशन होने की निशानी होती है…

आजकल व्यस्त दिनचर्या के चलते कई लोगों में नेल्स को चबाने की आदत हो जाती है। नेल्स हमारी खूबसूरती को बढ़ाते हैं, लेकिन नेल्स चबाकर हम अपनी खूबसूरती में दाग लगा देते हैं। नेल्स में कई तरह की बीमारियों वाले जर्म यानी विषाणु पाए जाते हैं, जो हैल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई बार यह भी कहा जाता है कि नेल्स चबाना टेंशन होने की निशानी होती है, जिससे हम छुटकारा जल्दी नहीं पाते। लेकिन क्या आपको पता है कि नेल्स चबाने की आपकी ये आदत आपकी हैल्थ को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको नेल्स चबाने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे।

गंदे नेल्स चबाने से पनपते हैं रोगजनक बैक्टीरिया

नेल्स में साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनपते हैं। जब आप दांतों से नेल्स काटते हैं, तो ये बैक्टीरिया आपके मुंह में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में आपका बीमार होना तय है। कई शोध भी कहते हैं कि हमारे नेल्स अंगुलियों से दोगुने गंदे होते हैं। ऐसे में नेल्स चबाना हमारे लिए बेहद हानिकारक हो सकता है।

स्किन इन्फेक्शन होने का हो सकता है खतरा

नेल्स चबाने से उसके आसपास की स्किन सैल्स को भी नुकसान होता है। ऐसे में पैरोनिशिया से पीडि़त होने का खतरा होता है। यह एक स्किन इन्फेक्शन है,जो नेल्स के आसपास की त्वचा में होता है।

दांतों को भी पहुंचता है नुकसान

नेल्स चबाने से आपके दांतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। नेल्स से निकलने वाली गंदगी आपके दांतों को कमजोर करने लगती है। एक रिसर्च से ये बात सामने आई है कि अधिक नेल्स चबाने वाले लोग तनाव में ज्यादा रहते है। नेल्स चबाने से नाखूनों की गंदगी दांतों के जरिये आपके शरीर में पहुंचती है, जिससे शरीर भी बीमारियों की चपेट में आने लगता है।

स्किन में हो सकता है घाव

लगातार नेल्स चबाने वाले लोग डर्मेटोफेजिया नाम की बीमारी के शिकार हो जाते हैं। इस बीमारी में स्किन पर घाव बनने लगते हैं। इसके इन्फेक्शन से नसों को भी नुकसान पहुंचता है।

कैंसर का भी होता है खतरा

हमेशा नेल्स चबाने से आंतों का कैंसर हो सकता है। दरअसल नेल्स चबाने से नेल्स में मौजूद बैक्टीरिया हमारी आंतों तक पहुंच जाते हैं, जो कैंसर जैसे रोग भी दे सकते हैं।

वार्ट्स की समस्या

बहुत अधिक नेल्स चबाने वाले लोगों में मानव पेपिलोमा वायरस या एचपीवी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बहुत अधिक होती है, जिससे नाखूनों पर गांठ बन जाती है। वार्ट्स एचपीवी के कारण होने वाली त्वचा की समस्या है। लेकिन यह समस्या शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में हाथों और पैरों को ज्यादा प्रभावित करती है। नाखून चबाने की आदत के कारण यह समस्या हाथों से होंठों या मुंह में भी हो सकती है। अपने हाथों की अच्छे से देखभाल करने से भी नेल्स चबाने की आदत को कम किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App