घुमारवीं के वर्कर करेंगे जोरदार वेलकम

घुमारवीं – विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का पहली बार गृह जिला बिलासपुर में पहुंचने पर घुमारवीं भाजपा मंडल के कार्यकर्ता जोरदार वेलकम करेंगे। विधायक राजेंद्र गर्ग की अगवाई में नड्डा के अभिनंदन को घुमारवीं के लोग उत्साहित है। घुमारवीं भाजपा मंडल व कार्यकर्ता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विधायक राजेंद्र गर्ग की अगवाई में शुक्रवार सुबह दस बजे सुन्हाणी के हेलिपैड में स्वागत करेंगे। सुन्हाणी में नड्डा के स्वागत को घुमारवीं से एक हजार मंडल भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। । विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बिलासपुर जिला के सपूत जगत प्रकाश नड्डा का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना छोटे से पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए गौरव की बात है। नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए बिलासपुर में स्वास्थ्य क्षेत्र के सबसे बड़े संस्थान एम्स की सौगात दी है, जिसके कारण यहां के लोगों को अब इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या फिर आईजीएमसी शिमला नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि, वहां के लोग  अब बिलासपुर के एम्स में इलाज करवाएंगे। इसके अलावा नड्डा ने कई सौगातें हिमाचल प्रदेश को दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रथम हिमाचल आगमन पर अपने गृह जिला बिलासपुर के प्रथम दौरे को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।