चबाई में कार पलटी, दो जख्मी

आनी – घरड़ा नाला में बुधवार देर रात एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएमसी रामपुर रैफेर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी आनी तेजेंद्र वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की उक्त दुर्घटना बुधवार देर रात घटी है। सड़क दुर्घटना में घायलों की पहचान रमेश कुमार निवासी तराला और राजेश कुमार निवासी चवाई के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह जब कुछ  लोग उक्त स्थल से गुजर रहे थे तो उन्होंने घायलों की आवाजा सुनी और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।