चुनाव सुधार जरूरी

By: Feb 12th, 2020 12:05 am

-राजेश कुमार कौशल, हमीरपुर

दिल्ली विधानसभा चुनावों के घोषित नतीजे व्यावहारिक तौर पर मुख्यत: भारत में चुनाव एवं राजनीतिक सुधारों के साथ-साथ कानूनों का कड़ाई से पालन किए जाने की अनिवार्यता की ओर इशारा करते हैं। देश की स्वतंत्रता के उपरांत समय-समय विभिन्न प्रकार के सुधारों से परिपूर्ण यह भारत आज 72 सालों के उपरांत भी सत्ता-लोलुपता के कारण चुनाव एवं राजनीतिक सुधारों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए ही प्रतीत होता है। अगर ऐसा न होता तो दागी उम्मीदवारों की सत्ता में भागीदारी संभव न हो पाती।  


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App