छात्रों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

नाहन एवीएन स्कूल में मनाया विदाई समारोह, कार्यक्रमों का चला दौर

नाहन – आदर्श विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में गुरुवार को जमा एक के विद्यार्थियों ने जमा दो के विद्यार्थियों के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी-अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को सुंदर-सुंदर टाइटल देकर अपनी बाल मन की भावनाएं भी व्यक्त की। विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानाचार्य केके चंदोला ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को श्रम के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए और जीवन में एक कुशल सकारात्मक सोच अपना कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इस समारोह में वर्ष भर अपने कुशल प्रदर्शन के लिए सुदेश, सचिन, ईना शर्मा, श्वेता, अक्षरा, वैभव गुप्ता, क्षितिज भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम में तमन्ना, फहद, ईना, शगुन, अदिति, शगुन, नेहा, काव्या, मनीष, व्योम, प्रियंका, मान्या और श्वेता ने मन भावन रूप से मंच संचालन किया। इसी प्रकार जमा एक की नेहा ने सोलो सांग, अनिश, अंशुल, एश्वर्या ने गु्रप सांग, काव्या, मुस्कान, मोनल, याशिका और जिया ने सामूहिक नृत्य, काव्या ने एकल नृत्य प्रस्तुत करके खूब मनोरंजन किया, जबकि जमा दो के विद्यार्थियों में वैभव सायरस, समीर, रजत, शीफा, अमोदिता और सेजल ने सुंदर नृत्य पेश किया। अदिति, अक्षरा ने फिल्मी धुन पर नृत्य, मोहित सैणी ने कामेडी और अभय, विक्रांत, सोनाक्षी, शिवांगी, प्रिंस और आंचल ने सामूहिक क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत किया। तमन्ना, आभास, फरदीप और अन्नया ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद थे।