जम्मू में गोलीबारी से एक की मौत, दो जख्मी

By: Feb 26th, 2020 12:02 am

जम्मू – जम्मू के बाहरी इलाके घरोटा में अज्ञात बदमाशों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घरोटा इलाके में गोलीबारी की घटना में लंबेरी निवासी टुंडा सिंह के पुत्र कश्मीर सिंह (50) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखा गया है। उन्होंने बताया कि घटना में राख बरन पट्टा निवासी स्वर्गीय बलवंत के पुत्र दलबीर सिंह (51) और बाबू सिंह की पत्नी गीता देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। इन दोनों की हालत गंभीर स्थिर बताई जा रही है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App